प्रश्न 1. शीत युद्ध के संदर्भ में एल.डी.सी. (LDC) से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर : अल्पतम विकसित राष्ट्र (Least Developed Countries)।
प्रश्न 2. भारत ‘नाटो’ अथवा ‘सीटो’ का सदस्य क्यों नहीं बना ?
उत्तर : इसलिए कि भारत दो गुटों में से किसी एक के हाथों अपनी वर्षों के बाद मिली स्वतंत्रता और संप्रभुता को गँवाना नहीं चाहता था।
प्रश्न 3. अमेरिकी नेतृत्व वाले पश्चिमी गठबंधन की विचारधारा क्या थी ?
उत्तर : अमेरिकी नेतृत्व वाले पश्चिमी गठबंधन की विचारधारा पूँजीवादी (Capitalism) थी।
प्रश्न 4. कौन-सा संगठन अमेरिका की शक्ति को संभवत: सीमित कर सकता है ?
उत्तर : नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) अमरीका की शक्ति को संभवतः सीमित कर सकता है।
प्रश्न 5. पहला गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन कब और कहाँ हुआ ?
उत्तर : पहला गुट निरपेक्ष सम्मेलन 1961 में बेलग्रेड में हुआ।
प्रश्न 6. ‘शीत युद्ध के दायरों’ क्या अभिप्राय है?
उत्तर : शीत युद्ध दायरों से अभिप्राय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गुटबंदी प्रक्रिया से है, जैसे-नाटो, सिएटो, लाल-नाटो या वार्सा पैक्ट आदि को शामिल किया जाता है।
प्रश्न 7. गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM) के किन्हीं दो संस्थापक सदस्य देशों के नाम लिखिए।
उत्तर : भारत : पंडित जवाहरलाल नेहरू । युगोस्लाविया : जोसेफ ब्राँज टीटो ।
प्रश्न 8. नव अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का प्रमुख लक्ष्य क्या था ?
उत्तर : नव अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का प्रमुख लक्ष्य था- अर्थव्यवस्था को विश्व में लोकप्रिय बनाना और यथासंभव सभी राष्ट्रों को नई आर्थिक नीति, वैश्वीकरण, उदारीकरण आदि को अपनाने के लिए राजी करना।
प्रश्न 9. किस संगठन की स्थापना अप्रैल 1949 में हुई थी?
उत्तर : नाटो की स्थापना अप्रैल 1949 में हुई थी ।
प्रश्न 10. गुटनिरपेक्षता का अर्थ बताइए।
उत्तर : गुटनिरपेक्षता का अर्थ है- किसी भी गुट में शामिल न होना और अपनी स्वतन्त्र नीतियों का अनुसरण करना।
प्रश्न 11. ‘शीत युद्ध’ से क्या अभिप्राय है?
उत्तर : वह तनावपूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय राजनीतिक स्थिति द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1945 से 1990 तक जारी रही, उसे शीत युद्ध की संज्ञा दी जाती है।
प्रश्न 12. नव अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था क्या थी?
उत्तर : शीतयुद्ध के पश्चात् अधिकतर मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ का चुप्पी साध लेना एक नाटकीय फैसला था जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘नई अन्तर्राष्ट्रीय’ व्यवस्था की संज्ञा दी।
प्रश्न 13. ‘वारसा पैक्ट’ के सदस्य देशों के नाम लिखो।
उत्तर : सोवियत संघ, रोमानिया, बुल्गारिया, चेकोस्लोवाकिया वारसा पैक्ट के सदस्य देश थे।
प्रश्न 14. मार्शल योजना के अन्तर्गत किस संगठन की स्थापना की गई ?
उत्तर : मार्शल योजना के अन्तर्गत यूरोपीय आर्थिक समुदाय की स्थापना की गई।
प्रश्न 15. क्यूबा मिसाइल संकट को किस युद्ध का चरम बिन्दु माना जाता है?
उत्तर : क्यूबा मिसाइल संकट को शीत युद्ध का चरम बिन्दु माना जाता है।
प्रश्न 16. सोवियत राजनीतिक प्रणाली किस विचारधारा आधारित थी ?
उत्तर : सोवियत राजनीतिक प्रणाली साम्यवादी विचारधारा पर आधारित थी।
प्रश्न 17. ऐसे किन्हीं चार देशों के नाम लिखिए जो शीत युद्ध के दौरान नाटों (NATO) के सदस्य थे।
उत्तर : 1. ब्रिटेन, 2. फ्रांस, 3. पश्चिमी जर्मन, 4. बेल्जियम, 5.इटली ।
Comments
Post a Comment